| JNV Result 2022 Class 6 (जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2022 क्लास 6), JNV Result 2022 Class 6, जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट लिस्ट, JNV Navodaya Result 2022 Class 6 Date, नवोदय विद्यालय का रिजल्ट कैसे देखे, नवोदय रिजल्ट 2022 Class 6, नवोदय का रिजल्ट कब आएगा |
दोस्तों, जवाहर नवोदय विद्यालय के बारे में कौन नही जानता, कई बच्चे हर साल JNV में एडमिशन लेने के लिए परीक्षा देते है और जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2022 क्लास 6 (JNV Result 2022 Class 6) का इंतजार करते है ताकि उन्हें भी Jawahar Navodaya Vidyalaya में पढ़ने का मौका मिल सके। अगर आप भी JNV Result 2022 Class 6 का इंतजार कर रहे है तो आज के आर्टिकल में हम आपको इसी से संबंधित जानकारी देने वाले है।
आज के समय में JNV किसी भी परिचय का मोहताज नही है। देश भर से लाखों बच्चे यहाँ एडमिशन प्राप्त करने हेतु आवेदन करते है। अगर आप भी यह जानना चाहते है कि Jawahar Navodaya Vidyalaya kya hai तो आपको बता दें कि हमारे देश के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के अनुसार , भारत सरकार ने जवाहर नवोदय विद्यालय का शुभारंभ किया था।
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्र-छात्राओं को उत्तम श्रेणी की शिक्षा का अवसर देना है जो कि फीस देने के लिए आर्थिक रूप से असमर्थ है। आज Jawahar Navodaya Vidyalaya के कारण कई गरीब घरों के विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर, एक उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे है।
यह एक सह शिक्षा आवासीय विद्यालय है, जिसे भारत सरकार वित्तिय सहायता प्रदान करती है। नवोदय विद्यालय समिति के जरिये इसका संचालन किया जाता है। यहाँ पर विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से क्लास 6 में दी जाती है। इस वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को ली गई थी । अतः अब छात्र और छात्राएं जेएनवीएसटी क्लास 6 रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे है।
जैसा कि हमनें आपको बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को हो चुकी है। इस प्रवेश परीक्षा के द्वारा लगभग 52880 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा । जिन बच्चों ने प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम दे दिया है वे इस वक्त ये जानना चाह रहे होंगे कि Result of Jawahar Navodaya Vidyalaya of Class 6 2022 कैसे देखें जिसके बारे में आगे हम आपको बताने जा रहे है।
- जेएनवी रिजल्ट कक्षा 6 ( JNV Result 2022 Class 6) के लिए सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या दिए गये navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।
- अब अगले पेज पर आपको जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2022 का लिंक मिलेगा , जिस पर क्लिक कर लें।
- अब आगे रोल नंबर के स्थान पर अपना Roll Number डालें और पासवर्ड के स्थान पर अपनी जन्म तिथि भर लें।
- जन्म तिथि भरने का फॉरमेट कुछ ऐसा होगा 7/11/2022 ।
- अब आगे आपको Check Result का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर लें।
- अब आपके सामने JNV Result of 2022 आ जाएगा। इस तरह आप बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट लिस्ट देख सकते है।
जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2022 क्लास 6 (JNV Result 2022 Class 6) को आप ऑफलाइन भी चेक कर सकते है। इसके लिए आप डायरेक्ट विद्यालय से संपर्क करके भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते है अथवा अपने नज़दीक के जिला शिक्षा अधिकारी या फिर डिप्टी कमिश्नर से भी संपर्क करके आप अपना जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 कक्षा 6 का रिजल्ट प्राप्त कर सकते है।
आपको बता दें कि Jawahar Navodaya Vidyalaya के प्रिंसिपल चयनित विद्यार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के द्वारा भी चयन किये जाने की सूचना भेजते है।
आपको बता दें कि Jawahar Navodaya Vidyalaya class 6th result जानने के बाद यहां प्रवेश करने हेतु आपको नीचे बताई गई दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ती है।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- टीसी
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मेडिकल सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि यहाँ एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है जो कि 3 विषयों की होती है और इसके लिए विद्यार्थियों को 2 घण्टे (11.30 – 1.30) का वक्त दिया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 80 प्रश्न पूछे जाते है और तीनों विषयों को मिलाकर इस प्रवेश परीक्षा के लिये कुल 100 अंक निर्धारित किये गए है।
परीक्षा का भाग | परीक्षा का विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक निर्धारित | समय सीमा |
पहला भाग | Mental Ability Test | 40 | 50 | 60 मिनट |
दूसरा भाग | अर्थमेटिकटेस्ट | 20 | 25 | 30 मिनट |
तीसरा भाग | Language Test | 20 | 25 | 30 मिनट |
- जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 के रिजल्ट (JNV Result 2022 Class 6) आने से पहले बच्चे के पुराने स्कूल से टीसी न लें।
- चयनित विद्यार्थियों का Jawahar Navodaya Vidyalaya में एडमिशन कराने के लिए जवाहर नवोदय चयन समिति द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को देना होता है। आपके द्वारा दिये गए दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन करने के बाद ही चयन किये गए छात्र और छात्राओं को टीसी लाने के लिए कहा जाता है। अतः पहले से टीसी न लें।
- जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन को लेकर अभिभावकों का किसी प्रकार का विवाद रहने से चयन समिति का निर्णय ही आखिरी होता है।
- ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र से होने का एक प्रमाण देना होता है जैसे जिस स्कूल में उसने क्लास 3, 4 या 5 का अध्ययन किया है ताकि विद्यार्थी का ग्रामीण क्षेत्र से होने को प्रमाणित किया जा सके।
- यदि उम्मीदवार फिर से अपनी आंसर कॉपी को रिचेक करवाना चाहता है तो ऐसा नही किया जा सकता है क्योंकि आंसर शीट , कंप्यूटर के माध्यम से सत्यापित करवाई जाती है।
जिस जिले या राज्य से उम्मीदवार ने पांचवी तक कि पढ़ाई की है, आप उसी जिले या राज्य के जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन ले सकते है। आप किसी अन्य जिले या राज्य के Jawahar Navodaya Vidyalaya में एडमिशन नही ले सकते है। - विकलांग या शारीरिक रूप से लाचार विद्यार्थियों को प्रवेश के समय जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का एक प्रमाणित मेडिकल सर्टिफिकेट देना पड़ता है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के चयनित विद्यार्थियों को एडमिशन करवाते समय जाति प्रमाण पत्र भी देना पड़ता है।
इस तरह आज हमनें आपको बताया कि आप जवाहर नवोदय विद्यालय 2022 क्लास 6 के रिजल्ट को बड़ी ही आसानी से कैसे देख सकते है तो यदि आपके बच्चे ने भी इस साल जवाहर नवोदय विद्यालय में एंट्रेंस एग्जाम दिया है तो आप भी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो के माध्यमों से JNV Result 2022 Class 6 देख सकते है। उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।
Official Website | Click Here |
Our Homepage | Click Here |